लखनऊ क्राइम: पारा इलाके की रहने वाली छात्रा प्रियंका कुशवाहा ने भाई की डांट से नराज होकर सुसाइड कर लिया हैं । घटना शनिवार सुबह की है। प्रियंका बिना किसी को बताए घर के बाहर प्रसाद लेने गई थी। जिससे नाराज भाई ने वापस आने पर प्रियंका को डांट दिया। भाई की डांट सुनते ही प्रियंका चुपचाप अपने कमरें में चली गई। कुछ देर बाद जब भाभी ने उसे आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। वहीँ जब भाभी ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो प्रियंका का शव पंखे से लटका हुआ था।
कमरें में पंखे से शव लटकता देख भाभी के होश उड गए और वह तेज आवाज में चिलाने लगी। उमकी आवाज सुनते ही घर वाले मोके पर पहुंचे और कमरे का मंजर देख दंग रह गए। सभी ने जल्दी-जल्दी शव को फदे से निकाल कर रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल पहुँचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया।
घटना के समय प्रियंका के माता-पिता एक शादी समारोह में गए हुए थे। माता-पिता को जब बेटी के सुसाइड की खबर दी गई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। और वह शादी समारोह से वापस लौट आये। घर पर प्रियंका अपने भाइयों और भाभी के साथ थी। प्रियंका चार भाइयों की एकलौती बहन थी। उसके पिता राम सुमेर आटा चक्की चलाते हैं। जिससे वह अपने घर वालों का गुजर बसर करते थे। फिलहाल खेड़ा चौकी के इंचार्ज राजकुमार सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
