Protein food list for vegetarian: प्रोटीन की कमी होने पर लोग अक्सर अंडा या मीट खाने के सुझाव देते हैं। इनमे भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। हालाँकि प्योर वेजीटेरियन या वीगन लोगों के लिए यह संभव नहीं है। ऐसे में आप वेजिटेरियन फूड की लंबी लिस्ट को अपनी डाइट में शामिल करके प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही सुपर फूड्स के बारे में जो प्रोटीन बढ़ाने के साथ ही डायबिटीज और ब्लड शुगर लेवल में भी सहायक होंगे।

राजमा


यह एक प्रकार की दाल है। 100 ग्राम राजमा खाने से लगभग 22 ग्राम प्रोटीन आपके शरीर को मिल सकती है।

सोयाबीन


सोयाबीन प्रोटीन का बेहद अच्छा सोर्स है। 100 ग्राम सोयाबीन में लगभग 29 ग्राम प्रोटीन आपको मिल सकता है।

टोफू


वीगन डाइट फॉलो करने वाले लोगों के लिए टोफू बेस्ट ऑप्शन है। 100 ग्राम में लगभग 20 ग्राम प्रोटीन होता है।

बादाम


नट्स में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह आपके बालों और स्किन के लिए भी अच्छा होता है। लगभग 21 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम में होता है।

मटर


मटर एक प्रकार की प्रोटीन युक्त सब्ज़ी है। जिसके 100 ग्राम में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन होता है।

चना


राजमा की तरह ही चना दाल भी प्रोटीन से भरपूर होती है जो मांसपेशियों को मजबूत करने का काम करती है। 100 ग्राम में लगभग 19 ग्राम प्रोटीन होता है।

मूंगफली


मूंगफली में लगभग 20 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम में होता है। मूंगफली को भिगोकर खाने से शरीर को अनेकों लाभ मिलते हैं।

स्प्राउट्स


स्प्राउट्स ब्रेकफास्ट का एक अच्छा ऑप्शन है। 100 ग्राम स्प्राउट्स में लगभग लगभग 25 ग्राम प्रोटीन होता है।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *