Gold Price Today: आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इससे एक तरफ निवेशकों को फायदा हो रहा है, लेकिन उपभोक्ताओं पर दबाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका की वित्तीय सेवा कंपनी मॉर्निंगस्टार के एक विश्लेषक ने अनुमान लगाया है कि, अगले कुछ वर्षों में सोने की कीमतों में 38% तक गिरावट आ सकती है।
अभी भारतीय बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,000 रुपये है, जबकि वैश्विक बाजार में यह 3,100 डॉलर प्रति औंस से अधिक पर कारोबार कर रहा है। लेकिन अगर अनुमान सही साबित होते हैं, तो आने वाले समय में सोने की कीमत लगभग 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकती है। मॉर्निंगस्टार के स्ट्रैटेजिस्ट जॉन मिल्स के मुताबिक, मौजूदा 3,080 डॉलर प्रति औंस की कीमत गिरकर 1,820 डॉलर प्रति औंस तक आ सकती है, जो सोने की कीमतों में भारी गिरावट को दर्शाता है। पिछले कुछ समय में सोने की कीमतों में तेजी के पीछे कई कारण थे जिससे सोने की मांग बढ़ी थी। निवेशक इसे एक सुरक्षित संपत्ति मानकर ज्यादा से ज्यादा खरीद रहे थे, जिससे इसकी कीमतें आसमान छूने लगी थीं।
‘मुसलमानों से भेदभाव’, वक्फ एक्ट में संशोधन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहली याचिका दायर
अब कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह सोने की बढ़ती आपूर्ति और घटती मांग है। वैश्विक स्तर पर सोने का उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है। 2024 की दूसरी तिमाही में खनन कंपनियों का मुनाफा 950 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था, जिससे सोने का वैश्विक भंडार 9% बढ़कर 2,16,265 टन हो गया है। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया ने सोने के उत्पादन में वृद्धि की है और रीसाइकिल सोने की उपलब्धता भी बढ़ गई है, जिससे बाजार में आपूर्ति अधिक हो गई है। दूसरी ओर, डिमांड में गिरावट भी कीमतों को प्रभावित कर रही है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के एक सर्वे में पाया गया कि 71 केंद्रीय बैंक अपने सोने के भंडार को या तो स्थिर रखने या कम करने की योजना बना रहे हैं। अगर सोने की कीमतें और गिरती हैं, तो यह निवेशकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका हो सकता है।
