India Pakistan Conflict: भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके साथ ही अब पाकिस्तानी सेना की तैनाती भी सीमा से लगे इलाकों में बढ़ाई जा रही है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। भारतीय अधिकारियों ने इन घटनाक्रमों की पुष्टि की है।

भारतीय सेना की रणनीतिक प्रतिक्रिया:-

इस संबंध में विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया, “सीमा पर पाकिस्तान के सैनिकों की मौजूदगी में इजाफा देखा गया है, जो स्पष्ट रूप से हालात को और जटिल बनाने की मंशा दिखाता है।” उन्होंने यह भी बताया कि, भारतीय सेना ने पाकिस्तान की हर कार्रवाई का सटीक और प्रभावी जवाब दिया है। विंग कमांडर सिंह ने आगे कहा कि, भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में सिर्फ सैन्य ठिकानों को ही निशाना बनाया है। उन्होंने यह भी बताया कि, पाकिस्तान की ओर से भ्रामक दावे किए जा रहे हैं, जैसे कि भारत की S-400 मिसाइल प्रणाली को क्षति पहुंचाई गई है या सूरतगढ़ और सिरसा के एयरबेस को नुकसान हुआ है। सिंह ने इन दावों को पूरी तरह से गलत और निराधार बताया।

विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया:-

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि, पाकिस्तान ने राजौरी क्षेत्र में गोलाबारी की, जिसमें एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा, यह हमला पाकिस्तान की उन कार्रवाइयों का हिस्सा है जो जानबूझकर क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने के इरादे से की जा रही हैं। भारत ने संयमित और जिम्मेदारी के साथ हर उकसावे का जवाब दिया है।

पाकिस्तान की हरकतों के सबूत पेश किए गए:-

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि, पाकिस्तान ने पश्चिमी सीमा पर कई प्रकार की आक्रामक गतिविधियां की हैं, जिसमें ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार और लड़ाकू विमान शामिल रहे। 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास हुए, जिनमें से अधिकांश को भारतीय बलों ने नाकाम किया। उन्होंने यह भी बताया कि, पंजाब में एयरबेस को निशाना बनाने के लिए रात में हाई-स्पीड मिसाइलें दागी गईं, और पाकिस्तान ने नागरिक विमानों की उड़ानों का उपयोग कर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया ताकि अपनी हरकतें छिपा सके।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post