Return of Corona virus(JN.1): साल 2020 से लेकर अब तक लाखों लोगों की जान लेने वाला कोरोना वायरस एक बार फिर चिंता का कारण बनता जा रहा है। देश के कई राज्यों, खासकर दिल्ली में कोविड-19 के मामले दोबारा बढ़ने लगे हैं। इस बार जो नया वेरिएंट सामने आया है, उसका नाम JN.1 है। पिछले एक सप्ताह के भीतर दिल्ली में कोविड-19 के 99 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राजधानी में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 104 पहुंच गई है। इस आंकड़े के साथ दिल्ली देश में सबसे अधिक केस वाले राज्यों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गई है। देशभर में इस समय कुल 1009 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं।

कोविड से हुईं नई मौतें
इस हालिया लहर में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक से मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि स्थिति गंभीर नहीं है, लेकिन सावधानी बेहद जरूरी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सभी अस्पतालों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं और सरकार हर स्थिति पर करीबी नजर रख रही है।

दक्षिण भारत से शुरू हुआ प्रसार
नया वेरिएंट JN.1 सबसे पहले केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में पाया गया। वहीँ अब यह धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों में भी फैल रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इसकी गंभीरता अब तक कम देखी गई है।

राज्यवार स्थिति:
केरल: सबसे अधिक 430 एक्टिव केस

महाराष्ट्र: 209 एक्टिव केस

दिल्ली: 104 एक्टिव केस

गुजरात: 83 एक्टिव केस

कर्नाटक: 47 केस

उत्तर प्रदेश: 15 केस

पश्चिम बंगाल: 12 केस

हाल ही में उत्तराखंड में दो महिलाएं कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं, जिनमें से एक कर्नाटक से और दूसरी मुंबई से यात्रा करके आई थी। इनमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल है। भारत में व्यापक वैक्सीनेशन अभियान की वजह से पहले की तुलना में स्थिति नियंत्रण में रही थी। लेकिन अब नए वेरिएंट के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकारें और स्वास्थ्य विभाग फिर से अलर्ट मोड में आ गए हैं और लोगों से मास्क पहनने, भीड़भाड़ से बचने और लक्षण होने पर तुरंत जांच कराने की अपील की जा रही है।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *