UP: मध्य प्रदेश के मंदसौर में भाजपा से जुड़े एक व्यक्ति के वायरल वीडियो मामले की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक नया मामला सामने आया है। महिला मोर्चा की स्थानीय अध्यक्ष के बेटे के 130 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

वीडियो में कौन शामिल?
बताया जा रहा है कि ये वीडियो मैनपुरी के एक प्रसिद्ध मिठाई दुकानदार के छोटे भाई और भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी के बेटे के हैं। वीडियो में युवक एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहा है। सभी वीडियो अलग-अलग होटलों और रेस्टोरेंट्स में बनाए गए हैं। युवक विवाहित है, जबकि महिला ने भी अपने पति से दूरी बना रखी है।
पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद
सूत्रों के अनुसार, युवक की अपनी पत्नी से पिछले चार वर्षों से अनबन चल रही थी। आरोप है कि वह प्रेमिका के साथ बनाए गए वीडियो पत्नी को दिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। हाल ही में एक विवाद के दौरान उसने पत्नी को सिगरेट से जलाने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। लेकिन मामला राजनीतिक रसूख के चलते दबा दिया गया।
130 वीडियो अचानक कैसे वायरल हुए?
अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि एक साथ इतने सारे वीडियो सार्वजनिक कैसे हुए? यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो युवक ने खुद वायरल किए, किसी तीसरे पक्ष ने किए या प्रेमिका की भूमिका इसमें रही।
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
जहां भाजपा ने मामले पर अब तक चुप्पी साध रखी है, वहीं विपक्षी दलों ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा, भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। अगर इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई और पीड़िता को न्याय नहीं मिला, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य बोले, भाजपा नेताओं की असलियत सामने आ रही है। पीड़िता चाहे तो सपा उसकी न्यायिक लड़ाई लड़ेगी। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष मनीष सागर ने कहा, एक विवाहित व्यक्ति द्वारा किसी और महिला के साथ संबंध और आपत्तिजनक वीडियो बनाना भारतीय समाज की गरिमा के खिलाफ है। भाजपा को इसका संज्ञान लेना चाहिए। इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और उनके परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय संगठन भी इस विषय में बात करने से बच रहा है।
