Parliament Monsoon Session: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के मानसून सत्र की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। इस बीच, विपक्ष लगातार ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहा है। सरकार ने इन्हीं परिस्थितियों में मानसून सत्र की घोषणा की है।
बीमा क्षेत्र से जुड़ा बड़ा विधेयक आ सकता है:-
मानसून सत्र में सरकार बीमा संशोधन विधेयक पेश कर सकती है। इस विधेयक के जरिए बीमा क्षेत्र में एफडीआई (विदेशी निवेश) की सीमा 100% तक बढ़ाई जा सकती है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इसका मसौदा तैयार है और इसे जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद यह विधेयक संसद में पेश किया जाएगा।
इससे पहले संसद का बजट सत्र दो भागों में हुआ था:-
-
पहला भाग: 31 जनवरी से 13 फरवरी
-
दूसरा भाग: 10 मार्च से 4 अप्रैल
राज्यसभा की कार्यवाही और उपलब्धियां
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि अब तक की सबसे लंबी बैठक 3 अप्रैल को हुई थी, जो सुबह 11 बजे शुरू होकर अगले दिन 4:02 बजे तक चली।
-
इस दौरान 49 निजी विधेयक पेश हुए।
-
कुल 159 घंटे काम हुआ, जिसमें 4 घंटे आधी रात के बाद के थे।
-
इस सत्र की उत्पादकता 119% रही।
लोकसभा में हुआ कितना काम?
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के अनुसार, निचले सदन में अब तक 26 बैठकें हुई हैं।
-
कुल उत्पादकता 118% रही।
-
सत्र में 10 सरकारी विधेयक पेश हुए और
-
16 विधेयक पारित हुए, जिनमें वक्फ संशोधन विधेयक और मुस्लिम वक्फ (निरसन) विधेयक भी शामिल हैं।
