UP POLITICS: योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर को बनारस के रहने वाले बृजेश राजभर ने मंच पर ही माला पहनाने के बाद मारे कई थप्पड़। महेंद्र राजभर वर्तमान समय में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। इस घटना से महाराजा सुहेलदेव के सम्मान समारोह में हड़कंप मच गया।
सुभासपा के सम्मान समारोह में माला पहनाकर नेताजी पर बरसाए गए थप्पड़#पालसमाज @OmPrakashRajbh6 #up pic.twitter.com/6xY9CUbi2N
— GK News Live युवा जोश, नई सोंच शहर से गांव तक (@GkNewsLive1) June 10, 2025
Also Read This: गाजियाबाद: हत्या कर सूटकेस में ठूंसकर भरा गया विवाहित महिला का शव, मचा हड़कंप
मऊ जिले के रहने वाले सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर को उनके साथी बृजेश राजभर ने जौनपुर के जफराबाद के आशा पुरगाँव में सुहेलदेव जयंती के अवसर पर पहले माला पहनाया फिर थप्पड़ मारे। महेंद्र राजभर ने कहा कि मेरे ऊपर हमला मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा कराया गया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में महेंद्र राजभर बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ भाजपा के सिंबल से ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के गठबंधन में चुनाव लड़े थे, जिसमें वह मुख्तार अंसारी से लगभग 6000 वोट से हार गए। 2017 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हे मऊ की एक जनसभा में कटप्पा का खिताब दिया था, कहा था कि यही कटप्पा बाहुबली का सफाया करेगा। महेंद्र राजभर ने जौनपुर के जलालपुर थाने में तहरीर दी है।
