Air India PlaneCrash: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी और केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री सबसे पहले उस हॉस्टल पहुंचे, जिस पर विमान गिरा था। उन्होंने हादसे से प्रभावित इलाके का मुआयना किया और राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का बारीकी से जायज़ा लिया। अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए पीएम मोदी ने हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

यह दर्दनाक हादसा अहमदाबाद के मेघाणीनगर इलाके में गुरुवार को दोपहर करीब 1:38 बजे हुआ, जब लंदन के लिए उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 तकनीकी खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें से अधिकांश भारतीय नागरिक थे, जबकि कुछ ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के नागरिक भी शामिल थे।

हादसे में कुल 266 लोगों की जान गई, जिनमें से 241 विमान में सवार थे और बाकी लोग जमीन पर मौजूद थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है, जिससे राज्य में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल का भी दौरा किया, जहां घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है। उन्होंने घायलों की स्थिति की जानकारी ली और डॉक्टर्स को आवश्यक संसाधन मुहैया कराने के निर्देश दिए।

वहीं, एयर इंडिया ने यात्रियों के परिवारों की मदद के लिए अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक (लंदन) एयरपोर्ट पर विशेष सहायता केंद्र स्थापित किए हैं, जहां प्रभावित परिवारों को जरूरी मदद और जानकारी दी जा रही है।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *