Lucknow: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि, BJP पार्टी अपराधियों और भू-माफियाओं को संरक्षण देती है और सरकारी व गरीबों की जमीनों पर जबरन कब्जा कर रही है। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के शासन में अराजकता फैल गई है, और अपराध, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।

Lucknow Covid Update: राजधानी में मिले चार नए कोरोना संक्रमित मरीज

स्वदेशी की बात कहां गई?

अखिलेश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि, वह केंद्र सरकार को स्वदेशी अपनाने की सलाह क्यों नहीं देते, जब देश का बाजार चीनी सामानों से भरा हुआ है। इसके लिए उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

विकास कार्यों का सिर्फ फीता काटा जा रहा है

उन्होंने भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों को पूरी तरह विफल बताया और कहा कि केंद्र में 11 वर्षों और प्रदेश में 9 वर्षों की भाजपा सरकार के बावजूद कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार अब भी समाजवादी सरकार के समय शुरू हुए परियोजनाओं का ही उद्घाटन कर रही है।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *