LIFESTYLE TIPS: स्वस्थ जीवन जीने की चाहत हर किसी की होती है, लेकिन सही खानपान उसके लिए सबसे जरूरी कदम है। दुनिया भर के पोषण विशेषज्ञ मानते हैं कि कुछ फूड्स इतने पौष्टिक होते हैं कि उन्हें सुपरफूड का दर्जा दिया गया है। आज हम आपको बता रहे हैं धरती के 10 सबसे हेल्दी फूड्स, जिन्हें डाइट में शामिल कर आप खुद को कई बीमारियों से दूर रख सकते हैं:
1. ब्रोकली (Broccoli)
ब्रोकली फाइबर, विटामिन C और K का बेहतरीन स्रोत है। यह इम्युनिटी को मजबूत करता है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाव करता है।
2. एवोकाडो (Avocado)
इसमें हेल्दी फैट होता है जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही ये स्किन को भी चमकदार बनाता है।
3. सैल्मन मछली (Salmon Fish)
सैल्मन में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग और दिल के लिए बेहद फायदेमंद है।
4. बादाम (Almonds)
बादाम प्रोटीन, फाइबर और विटामिन E से भरपूर होता है। यह याददाश्त बढ़ाने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।
5. टमाटर (Tomato)
टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा और हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद है।
6. लहसुन (Garlic)
लहसुन एक नेचुरल एंटीबायोटिक है। यह हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।
7. बेरीज (Berries)
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी जैसी बेरीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। ये त्वचा को जवां बनाए रखती हैं और ब्रेन हेल्थ में मदद करती हैं।
8. पालक (Spinach)
आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड से भरपूर पालक एनीमिया से लड़ता है और आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
9. शकरकंद (Sweet Potato)
यह विटामिन A और फाइबर से भरपूर होता है। शकरकंद वजन घटाने और डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करता है।
10. क्विनोआ (Quinoa)
ग्लूटन-फ्री और हाई प्रोटीन अनाज क्विनोआ पेट के लिए हल्का होता है और वजन कम करने में सहायक होता है।
