गोण्डा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। अम्बेडकर चौराहा से शुरू हुई यह यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए गुरूनानक चौक से होते हुए कोतवाली नगर पर संपन्न हुई।

यात्रा में राजपत्रित अधिकारी, जनपदीय पुलिस बल, रिक्रूट आरक्षी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा ध्वज थामकर अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए देशभक्ति के जोश से भरे नारे लगाए। रास्तेभर नगरवासियों ने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों से तिरंगा लहराकर पुलिस बल का स्वागत किया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने इस अवसर पर कहा, “स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी को अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराना चाहिए। जब हम तिरंगा हाथ में लेकर चलते हैं, तो जो गौरव और आत्मसम्मान महसूस होता है, वह शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है।”

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, एएसपी/सीओ कर्नलगंज अभिषेक दावाच्या, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, सीओ नगर आनन्द कुमार राय, सीओ यातायात राजेश सिंह सहित जनपदीय पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी, रिक्रूट आरक्षी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *