बांदा। जनपद बांदा के बबेरू वन रेंज में छूट के नाम पर अंधाधुन फलदार पेड़ो की हो रही है अवैध कटान दिनांक 07 जनवरी, 2020 को उ0प्र0 शासन पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग-5 ने एक आदेश जारी किया था कि दिनांक 31 दिसम्बर, 2025 तक कुछ शर्तो के साथ पेड कटान में छूट प्रदान की जा रही है। जिसमें विभाग से लिखित परमिशन लेने की आवश्यकता है और एक वृक्ष के स्थान पर 10 वृक्षों को पहले वृक्ष स्वामी को लगाना अनिवार्य है इस छूट कीे आड़ में नियम और शर्ताे को ताक पर रखकर वन विभाग, पुलिस विभाग की मिली भगत से अंतर्राज्यीय लडकी माफिया बबेरू वन रेंज मंे अंधाधुन लकडी कटाकर प्रदेश से बाहर ले जा रहे हैं।

ज्ञात हो जिस क्षेत्र में अधिक लकडी कटान हो रही है जनपद बांदा का बबेरू वन रेंज व पुलिस थाना कमासिन के अन्तर्गत आने वाले ग्राम क्रमश- 1. बसौन्धा 2. मवई 3. ममसी 4. डिघौरा 5. बंसरी 6. अन्दौरा 7. मलखाहरी 8. जाकी 9. भदाँव 10. दलपापुरवा 11. चकरेही 12. उडकी 13. तेरा 14, बादरपुरवा 15. छिलोलर 16. राछा 17. रानीपुर 18. जामू यदि है। उपरोक्त ग्रामों के अन्तर्गत इतने अधिक पड़ो की अवैध कटान हुई है कि वहाॅ का पर्यावरण संतुलन ही बिगड गया है और ग्राम वासियों का कहना है कि अगर अवैध पेड़ो की कटान न रोकी गयी तो क्षेत्र के मवेशियो का जीवन यापन कराना दुर्लभ हो जायेगा तथा किसानों को पलायन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। लोगो ने सरकार से माॅग की है कि इस अवैध कटान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाये। क्षेत्रवासियों ने यह भी बताया कि उन्होने वन विभाग, पुलिस विभाग, मण्डी समिति, व्यापार कर विभाग से स्थानीय स्तर पर शिकायत की उसके बावाजूद पेडो की अवैध कटान का सिल-सिला निरन्तरण बड़ता चला जा रहा है।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *