लखनऊ। राजधानी के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के मीठे नगर गांव में बीती रात एक पशुशाला में आग लगने से एक भैंस की मौत हो गई और करीब एक दर्जन अन्य जानवर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गांव के पूर्व प्रधान रवींद्र कुमार यादव की पशुशाला में हुई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 30 दिसंबर 2025 की रात करीब 12 बजे हुई। रवींद्र कुमार यादव ने बताया कि गांव के बाहर उनका एक बाड़ा है, जिसका उपयोग गाय और भैंस बांधने के लिए किया जाता था।
दीवार के ऊपर रखे छप्पर में आग लगने से यह हादसा हुआ। आग किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाई गई। बाड़े में लगी आग में भैंस की झुलसने से मौत हो गई।घायल जानवरों का इलाज शुरू किया।सुबह घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत पशु चिकित्सकों को बुलाया गया और घायल जानवरों का इलाज शुरू किया गया। रवींद्र कुमार यादव ने उपजिलाधिकारी से मामले की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने का निवेदन किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
