ग्रामीण विकास और सरकारी उपलब्धियों को बताया भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि

निगोहा। निगोहा के मस्तीपुर गांव में मंगलवार का दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और जोश से भरपूर रहा। भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेश्वर द्विवेदी की अगुवाई में बड़ी संख्या में जुटे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे व युवा भाजपा नेता नीरज सिंह का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
टूर्नामेंट कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान नीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारें सबका साथ–सबका विकास के संकल्प के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार हुआ है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा संगठन का प्रमुख लक्ष्य है।नीरज सिंह ने युवाओं में बढ़ते राजनीतिक जागरूकता को उत्साहजनक बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने खेलकूद को युवाओं के स्वास्थ और अनुशासन से जोड़ते हुए टूर्नामेंट आयोजन की सराहना की.


कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधांशु सिंह, मनोज द्विवेदी, गिरजा शंकर मिश्रा, सचिन मिश्रा, राजीव त्रिवेदी, कुलदीप शुक्ला, सूर्य कुमार द्विवेदी, प्रदीप सिंह, देवेंद्र सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।इससे पहले मोहनलालगंज कस्बे में भी चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पांडेय सत्यम, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरू पांडेय, नवीन मिश्रा, दीपु सिंह, मुकेश द्विवेदी सहित स्थानीय पदाधिकारियों ने नीरज सिंह का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।नीरज सिंह के आगमन ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *