निगोहां, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के निगोहां मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय मंडल कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं निगोहां मंडल प्रभारी जिला मंत्री मुकेश शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने की। मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सभी संयोजकों और सह संयोजकों से अपने-अपने कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूरी करने तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की अपील की गई।

कार्यशाला में बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘25 साल 25 कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

मंडल प्रभारी ने इन कार्यक्रमों के उद्देश्य, तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा से पदाधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सेवा गतिविधियों के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाकर सेवा भावना को और मजबूत किया जाएगा।

कार्यशाला के दौरान संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और प्रत्येक शक्ति केंद्र पर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों की तैयारी, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और आपसी समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि दिनेश सैनी, मंडल महामंत्री नवीन मिश्रा एवं प्रांशु चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष चंदन सिंह, सज्जन सिंह, बीएन तिवारी एवं विजय शर्मा, संजय सिंह चौहान, मंडल पदाधिकारी कुंवर आशीष सिंह, मंडल मंत्री राम सनेही, शक्ति केंद्र संयोजक दिलीप तिवारी, राजकिशोर सिंह, राजू द्विवेदी, राजेंद्र मौर्य एवं बद्री विशाल बाजपेयी, मीडिया प्रभारी सचिन द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी प्रशांत तिवारी, उत्कर्ष शर्मा, हरिप्रताप सिंह एवं विकास साहू समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा बूथ अध्यक्ष कन्हैयालाल, जनार्दनलाल विश्वकर्मा, केदार सोनी, अमृतलाल लोधी, विपिन बाजपेयी, घिसयावन रावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यशाला में सहभागिता की। समापन पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post