मोहनलालगंज, लखनऊ। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने की दिशा में रानीखेड़ा में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को एसडीवी अकैडमी के पास श्री श्याम डायग्नोस्टिक सेंटर (पैथोलॉजी लैब) का भव्य उद्घाटन किया गया। इस सेंटर के शुरू होने से आसपास के लोगों को पैथोलॉजी जांच के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।

सेंटर के संस्थापक लवकुश यादव प्रधान ने बताया कि क्षेत्र में जांच केंद्र की कमी के चलते लोगों को छोटी-बड़ी जांचों के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता था। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होते थे। स्थानीय लोगों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए रानीखेड़ा के डेहवा में श्री श्याम डायग्नोस्टिक सेंटर की शुरुआत की गई है।

उन्होंने बताया कि सेंटर पर किफायती दरों में बेहतर पैथोलॉजी जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आम लोगों को अपनी जरूरत के अनुसार जांच कराने में सहूलियत मिल सके। संस्थान का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को नजदीक में जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है।

लवकुश यादव प्रधान एसडीवी अकैडमी के प्रबंधक होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के लखनऊ मंडल अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद ही उनके लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सेंटर पर पहुंचकर उपलब्ध जांच सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य और सम्मानित लोग मौजूद रहे। सेंटर की शुरुआत को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य जांच सुविधाओं के विस्तार की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *