श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिसकों लेकर चुनाव निर्वाचन आयोग ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। ऐसा माना जा रहा है कि, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता हैं। इस चुनाव तारीखों के बीच जम्मू-कश्मीर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का अभी बिगुल बजा नहीं कि, वहां के अधिकारियों पर प्रशासन का एक्शन चल गया। मतलब साफ है, जम्मू-कश्मीर के कई अधिकारियों के तबादले कर दिए गए है।

जानिए कितने अधिकारियों के हुए तबादले

आपको बता दें, गृह जिलों में तैनात अधिकारियों पर तबादले की कार्रवाई चुनाव आयोग द्वारा दिये गए निर्देशों के बाद की गई है। 89 अधिकारियों के तबादले होने से कई विभागों में खलबली मच गई। इन तबादलों में पुंछ और बांदीपोरा जिलों के उपायुक्त, सचिव, आयुक्त समेत कई विभागों के निदेशक शामिल हैं।

वहीं, निर्वाचन आयोग ने उन राज्यों का दौरा किया, जहां पर विधानसभा चुनाव होने वाले है। इस दौरे के दौरान आयोग ने चुनावी रणनीतियों को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और कहा कि चुनाव होने वाले राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था काफी ठीक ठंग से होनी चाहिए, ताकि चुनाव के समय किसी प्रकार की कोई चूंक न हो सकें।

यह भी पढ़ें: बाबा उमाकान्त जी महाराज ने कहा: देश भक्ति और गुरु भक्ति बड़ी चीज़ है, इसे बनाये

जम्मू-कश्मीर चुनाव का सुप्रीम कोर्ट ने लिया फैसला 

विधानसभा चुनाव केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में पांच से सात चरणों में कराये जाने की संभावना जताई जा रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर से पहले चुनाव कराने की योजना बनाई गई है, हालांकि, ये फैसला सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिया गया है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव का आज होगा ऐलान, चुनाव आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post