Ballia News: बलिया जिले में मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया की मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। इस झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया।

मिल्कीपुर उपचुनाव: पांच फरवरी को है मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के लोहटा गांव की है जहाँ खेत में बकरी चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के साथ दोनों में हाथापाई शुरू हो गई और दोनों परिवारों के लोग घायल हो गए जिसमे एक पक्ष से शिवम यादव (18) पुत्र संतोष यादव, शिमला देवी (35) पत्नी संतोष यादव व संतोष यादव (40) पुत्र रघुनाथ यादव घायल हुए। जबकि दूसरे पक्ष से आशा देवी (25) पत्नी कृष्णा यादव एवं कृष्ण यादव (32) पुत्र यदुनाथ यादव शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस फ़ौरन घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया। इसमें गंभीर रूप से घायल शिवम यादव पुत्र संतोष यादव को डॉक्टर दिग्विजय कुमार ने जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया वहीं बाकियों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *