Lucknow: बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को भाजपा की ‘बी टीम’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा की बी टीम बनकर चुनाव लड़ा, जिसके चलते भाजपा सत्ता में आई। उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत दी कि पहले वे खुद आत्मविश्लेषण करें, फिर बसपा पर सवाल उठाएं।
राशिफल: मेष राशियों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, आय में वृद्धि होगी
राहुल गांधी ने रायबरेली में दिए अपने बयान में कहा था कि अगर मायावती लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के साथ गठबंधन करके लड़तीं, तो भाजपा सत्ता में नहीं आती। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि मायावती ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव क्यों नहीं लड़ा। इसके जवाब में मायावती ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि यह आम चर्चा है कि कांग्रेस ने दिल्ली में भाजपा की बी टीम बनकर चुनाव लड़ा, जिसके कारण भाजपा सत्ता में आई। यदि कांग्रेस ने ऐसा न किया होता, तो उसे इतनी करारी हार नहीं झेलनी पड़ती कि उसके अधिकतर उम्मीदवार अपनी जमानत तक न बचा पाते।
मायावती ने आगे कहा कि राहुल गांधी को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले खुद का आकलन करना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने नई दिल्ली सरकार को जनता के विकास संबंधी वादों को पूरा करने की चुनौती दी। उन्होंने चेताया कि यदि भाजपा ने अपने वादों को पूरा नहीं किया, तो उसका हाल भी कांग्रेस की तरह बुरा हो सकता है।
