Priya Saroj Cricketer Rinku Singh: लोकसभा सांसद प्रिया सरोज इन दिनों अपनी सगाई को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस और समर्थकों का दिल छू लिया।
उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीर साझा करते हुए लिखा —”लंबे समय से था इस दिन का इंतजार… अब हमेशा के लिए साथ।” इस एक लाइन में उनका प्यार, समर्पण और भावनाएं साफ झलक रही थीं।
This day has been in our hearts for so long – almost three years – and the wait was worth every second🫶
Engaged – with full hearts and a forever to go.💍❤️ pic.twitter.com/kEvWsaSUu5
— Priya Saroj (@PriyaSarojMP) June 8, 2025
फैंस और नेताओं की शुभकामनाओं की बाढ़
पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लग गया। कई बड़े राजनेताओं, पार्टी नेताओं और फॉलोअर्स ने प्रिया सरोज को जीवन के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
आपको बता दें सगाई की तस्वीरों में प्रिया सरोज बेहद खूबसूरत अंदाज़ में नजर आईं, जबकि उनके मंगेतर रिंकू सिंह भी पारंपरिक पहनावे में नजर आए। दोनों की जोड़ी को फैंस ने “Made for Each Other” बताया।
