Weather: नौतपा के बाद उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जून की शुरुआत से ही प्रदेश के अधिकांश हिस्से झुलसाती गर्मी और लू की चपेट में हैं। गर्म हवाओं के साथ-साथ कई क्षेत्रों में उमस ने लोगों को और अधिक परेशान कर दिया है।
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
अलर्ट की स्थिति:
ऑरेंज अलर्ट (भीषण लू की चेतावनी): गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, झांसी
येलो अलर्ट (सावधानी की जरूरत): बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर
पश्चिमी तराई के कुछ जिलों जैसे नजीबाबाद और मुजफ्फरनगर में दिन में लू चलने के साथ-साथ रातें भी सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना है।
बुधवार को सबसे गर्म जिले:
आगरा – 45.4°C
उरई – 45.2°C
बांदा – 44.8°C
झांसी – 44.7°C
प्रयागराज – 43.8°C
सुल्तानपुर – 43.5°C
कानपुर – 43.4°C
वाराणसी – 43.3°C
इटावा – 43.2°C
हमीरपुर – 43.2°C
