14 जून 2025 को बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से गए पूरे 5 साल हो गए। इस मौके पर फैंस, परिवार और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच सवाल उठने लगा – क्या सुशांत की जिंदगी पर कोई बायोपिक बनेगी?
शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या कहा?
शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत की तारीफ करते हुए कहा कि,”उसमें वही आत्मविश्वास और जुनून था जो मेरे करियर की शुरुआत में था। सुशांत न सिर्फ एक अच्छा अभिनेता था, बल्कि एक बुद्धिमान और संवेदनशील इंसान भी था।” जब उनसे बायोपिक पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा –“सुशांत को किसी बायोपिक की जरूरत नहीं है। उसकी ज़िंदगी, काम और संघर्ष खुद ही एक प्रेरणादायक कहानी है। उसकी फिल्में और यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।”
श्वेता सिंह कीर्ति का भावुक वीडियो
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इस मौके पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया और लिखा:”भाई कहीं नहीं गए हैं। उनका नाम, काम और अच्छाई हमारे साथ है। उन्हें याद रखने का सबसे अच्छा तरीका है – दया, सकारात्मकता और उद्देश्य के साथ जीना।” उन्होंने फैंस से अपील की कि वे सुशांत की याद को पॉजिटिव एक्शन में बदलें।
