UP: अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर (वार्ड संख्या 13) में चकमार्ग की ज़मीन पर हुए अवैध निर्माण को शुक्रवार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। इससे दो दिन पहले, जब प्रशासनिक अधिकारी अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे, तो स्थानीय दबंगों ने टीम पर हमला कर दिया था, जिसमें नायब तहसीलदार और एक लेखपाल को चोटें आई थीं।

शुक्रवार को एसडीएम प्रीति तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच बंजर ज़मीन पर बने अवैध ढांचे को गिराया गया।

यह घटना बुधवार दोपहर की है, जब माधवपुर निवासी भोलानाथ सिंह की शिकायत पर प्रशासनिक टीम चकमार्ग से अवैध निर्माण हटाने गई थी। तभी कुछ लोगों ने महिलाओं और पुरुषों को इकट्ठा कर लाठी-डंडों और पत्थरों से टीम पर हमला कर दिया। अधिकारियों को किसी तरह जान बचाकर थाने में शरण लेनी पड़ी। घटना के बाद पुलिस ने 20 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें कुछ आरोपी नामजद हैं और बाकी अज्ञात। शुक्रवार तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

आज सील होगा सहारा बाजार, LDA लेगा कब्जा, शर्तों के उल्लंघन पर निरस्त हुई लीज डीड

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी उदयभान सिंह ने सरकारी ज़मीन पर पक्का निर्माण करा रखा था। उसके परिवार द्वारा अन्य सरकारी ज़मीनों पर भी कब्जे की शिकायतें सामने आई हैं। प्रशासन ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसके बाद शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की गई। प्रशासन ने दोटूक कहा है कि सरकारी ज़मीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *