मुंबई। बॉलीवुड से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट की मां वर्षा प्रवीण भट्ट का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं और मुंबई स्थित उनके आवास पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 75 साल की थीं.
परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, विक्रम भट्ट अपनी मां की तबीयत बिगड़ने के बाद से लगातार उनके साथ थे। परिवार ने बताया कि डॉक्टरों की देखरेख और इलाज के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका।
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और निर्देशकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर भी शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है। फिल्म जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि विक्रम भट्ट की मां बेहद सरल और स्नेही स्वभाव की थीं। मां के निधन से विक्रम भट्ट गहरे सदमे में हैं। फिलहाल परिवार ने शांति और प्रार्थना सभा की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। यह क्षति भट्ट परिवार के लिए अपूरणीय मानी जा रही है। फिल्मी जगत के कई दिग्गज जल्द ही उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच सकते हैं।
