लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनावों में धांधली की योजना बना रही है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता अब भाजपा की नीतियों और झूठे वादों से तंग आ चुकी है। इसलिए भाजपा को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है, जिसके चलते वह चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती से भाजपा की चालों का मुकाबला करेगी और जनता के विश्वास के दम पर सत्ता में वापसी करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि युवाओं, किसानों और गरीबों के साथ अन्याय करने वाली भाजपा सरकार को 2027 में जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक तैयारियां मजबूत करें और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर नजर रखें। राजनीतिक हलकों में अखिलेश के इस बयान को भाजपा के खिलाफ चुनावी रणनीति की शुरुआत माना जा रहा है। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि अखिलेश यादव को जनता का विश्वास नहीं है, इसलिए वे पहले से ही हार का बहाना बना रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी न हो, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। निगाह रखनी है कि अपने लोगों के वोट कटने न पाएं। उन्होंने कहा कि आगरा, मथुरा इंटरनेशनल सिटी है। भाजपा तो सिर्फ सत्ता का दुरुपयोग कर मथुरा की जनता को गुमराह कर रही है जबकि सच्चाई यह है कि मथुरा में विकास कार्य सपा सरकार में ही हुए थे।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *