UP: प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारियों के स्तर पर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। बुधवार सुबह जारी आदेश में 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें ज्यादातर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शामिल हैं। कहा जा रहा है कि, यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
प्रमुख तबादले:
- देवरिया के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को सिद्धार्थनगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया।
- मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को मुरादाबाद का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।
- बरेली के अपर जिलाधिकारी दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया।
- बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को फिरोजाबाद का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया।
- आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को प्रयागराज का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।
- हमीरपुर के उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम को सीतापुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया।
- प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को बुलंदशहर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।
- वाराणसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को ललितपुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया।
- अयोध्या के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव को बदायूं का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।
- कानपुर नगर के उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव को रामपुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया।
- जौनपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को सिद्धार्थनगर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।
- संतकबीरनगर के उपजिलाधिकारी रमेश चंद्र को सोनभद्र का अपर जिलाधिकारी बनाया गया।
- वाराणसी के उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद को औरैया का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।
- प्रयागराज के उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य को एटा का अपर जिलाधिकारी बनाया गया।
- हमीरपुर के उपजिलाधिकारी राजेश चंद्र को मेरठ का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।
- बाराबंकी के उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा को सहारनपुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया।
- देवरिया के उपजिलाधिकारी मंजूर अहमद अंसारी को कासगंज का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।


